फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नवोदय विद्यालय में कक्षा-छह में प्रवेश के लिए पोर्टल खुला

Mon, 22 Jul 2024 03:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा छह में प्रवेश के लिए दाखिले के लिए पोर्टल खुल गया है। अभ्यर्थी 16 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही किया जाएगा। दाखिले के लिए 18 जनवरी को लिखित प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।कक्षा छह में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं के अभिभावक और माता-पिता एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने वाले छात्र-छात्रा का जन्म एक मई 2013 से 31 जुलाई 2015 के बीच का होना चाहिए। बच्चे 2023-24 में कक्षा पांच की वार्षिक परीक्षा दे रहे हैं, वे जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छह में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने वाले छात्र-छात्राएं का अमेठी जिले के निवासी होना जरूरी है। कोई भी छात्र-छात्रा दूसरी बार चयन परीक्षा में बैठने का पात्र नहीं होगा।
विज्ञापन


आवेदन करने का तरीका
नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर होम पेज पर सबसे ऊपर जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट 2025 एप्लिकेशन फॉर्म का लिंक क्लिक करना होगा। एनवीएस एडमिशन का पेज खुलेगा। यहां क्लास 6 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्टर करना होगा।
वर्जनप्राचार्य पीके सिंह ने बताया कि जेएनवी स्कूल में छठी कक्षा में दाखिले के लिए पोर्टल खुल गया है। पात्रता पूरी करने वाले अभिभावक अपने पाल्य का आवेदन कर सकते है। आवेदन के बाद लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी को प्रवेश देते हुए आवासीय सुविधा में शिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें