फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सामान्य ज्ञान में पूनम और निबंध में सीमा रही अव्वल

Thu, 30 Apr 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
राजकीय हाईस्कूल सवितापुर में हुई प्रतियोगिता में रगोलीं बनातीं छात्राएं। स्रोत: विद्यालय
विज्ञापन
अमेठी सिटी। तिलोई स्थित राजकीय हाईस्कूल सवितापुर में बुधवार को मिशन प्रबोधन के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहन देना रहा।
विज्ञापन


सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में पूनम ने प्रथम, शिवम ने द्वितीय और आसिफ ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में धर्मेश ने पहला स्थान पाया। राखी दूसरे और सोनिया शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में सीमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निशा दूसरे और अंशिका तीसरे स्थान पर रहीं।

रंगोली प्रतियोगिता में नीलम ने पहला स्थान हासिल किया। रीना दूसरे और शालू तीसरे स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य सत्येंद्र त्रिवेदी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अभ्यास करने और आगे बढ़ने पर बल दिया। शिक्षकों ने भी सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें