फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भाजपा जिलाध्यक्ष व बीएलओ विवाद में गरमाई सियासत

Fri, 06 Feb 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। संग्रामपुर के ठेंगहा गांव में बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल और बीएलओ के बीच विवाद का मामला तूल पकड़ रहा है। बृहस्पतिवार को सपा के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम संजय चौहान को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई का आग्रह किया। इस मामले में कांग्रेसी नेता भी मुखर हैं।
विज्ञापन



उधर भाजपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं। भाजपा की बैठक में बीएलओ को किसने बुलाया, ये बात बृहस्पतिवार देर शाम तक स्पष्ट नहीं हो सकी।


ठेंगहा के हरिजन टोला में बुधवार को भाजपा की ओर से एसआईआर को लेकर बैठक बुलाई गई थी। इसमें गांव की तीनों बीएलओ को भी बुलाया गया था। बीएलओ सुभद्रा कुमारी पति राकेश कुमार मौर्य के साथ देर से पहुंची थीं, तब तक बैठक समाप्त हो गई थी। इस पर राकेश ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि भाजपा पदाधिकारी कैसे बीएलओ की बैठक बुला सकते हैं।
विज्ञापन



राकेश का आरोप है कि जब वह मोहल्ले के लोगों से बात कर रहे थे, तभी कुछ भाजपा कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और विवाद करने लगे। राकेश का आरोप है कि भाजपाइयों ने उनकी पत्नी से अभद्रता की। राकेश को बिना वजह पीटा गया और वीडियो बना रहीं सुभद्रा से मोबाइल छीन लिया गया। ये सब भाजपा जिलाध्यक्ष की शह पर हुआ। राकेश का यही कहना है कि भाजपा की बैठक में बीएलओ को बुलाने का क्या औचित्य है।


वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि एसआईआर को लेकर हरिजन टोला में उनकी बैठक थी। उन्होंने बीएलओ को नहीं बुलाया था। उन पर जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वह झूठे हैं। वह शुक्रवार को प्रेस वार्ता करके अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन

डीएम संजय चौहान ने बताया कि रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ये जांच सहायक निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें