फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सिपाहियों पर तीन युवकों को पीटने का आरोप, एनकाउंटर की धमकी दी

Thu, 17 Jul 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज तहसील ​शिकायत करने पहुंचे पीड़ित।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जामों थाने के सिपाहियों पर अतरौली गांव के तीन युवकों ने पिटाई करने, रुपये छीनने और एनकाउंटर करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तीनों पीड़ितों ने बुधवार को एसडीएम गौरीगंज प्रीति तिवारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि पिटाई करने वाले तीनों सिपाही नशे में धुत थे।
विज्ञापन

अतरौली निवासी सुल्तान, अंकुर शर्मा और संगीत ने बताया कि सोमवार रात को वे ट्यूबवेल से खेत की सिंचाई कर रहे थे।इस दौरान वे खेत के पास पुलिया पर बैठे थे तभी जामों थाने में तैनात तीन सिपाही पहुंचे। आरोप है कि सिपाही पूछताछ के दौरान उनसे गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों की बेरहमी से पिटाई कर दी। सुल्तान के पास रखे दो हजार रुपये भी छीन लिए गए।
युवकों का यह भी आरोप है कि सिपाही शराब के नशे में थे और उन्होंने एनकाउंटर की धमकी भी दी। यही नहीं, तीनों को थाने ले जाया गया और पूछताछ के नाम पर पिटाई की गई, मंगलवार शाम को उन्हें छोड़ा गया। बुधवार को सुल्तान और अंकुर ने इलाज कराया। तीनों पीड़ित एसडीएम से मिले और आपबीती बताई।
विज्ञापन

जामों थाना प्रभारी विनोद सिंह ने आरोपों से इन्कार करते हुए बताया कि तीनों युवक बिना नंबर की बाइक के साथ संदिग्ध हालात में पुलिया पर बैठे थे। पूछताछ के बाद उन्हें ग्राम प्रधान की मौजूदगी में परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, उनकी पिटाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें