फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दुकानदार को पीटने वाला सिपाही लाइन हाजिर

Tue, 05 Aug 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। संग्रामपुर के रानीपुर गांव स्थित बाजार में पांच दिन पहले दुकानदार को सरेआम थप्पड़ और घूंसे मारने वाले सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया। घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन



बाजार के व्यापारियों के मुताबिक टीकरमाफी चौकी प्रभारी संजीव कुमार एक विवाद की जांच में सिपाही संत सिंह के साथ वहां पहुंचे थे। इसी दौरान दुकान पर खड़े मानसिंह से सिपाही की बहस होने लगी जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिपाही ने दुकानदार को पीटा और चौकी प्रभारी बीचबचाव का दिखावा करते रहे। घटना के समय एक युवक ने पूरी घटना मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है।


वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही उच्चाधिकारियों ने सिपाही संत सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें