फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सक्रिय अपराधियों पर कसेगा पुलिस का शिकंजा

Thu, 06 Feb 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सक्रिय अपराधियों पर पुलिस की ओर से शिकंजा कसा जा रहा है। जनवरी माह में सात थानाक्षेत्रों में 12 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। थाना प्रभारियों को अपराधियों की निगरानी करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

स्मैक की तस्करी में संलिप्त तीन अपराधियों की जायस पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोली है। इसी तरह अमेठी पुलिस ने एक चोर तो मोहनगंज पुलिस ने दो बाइक चोरों की हिस्ट्रीशीट खोली है। मुंशीगंज पुलिस ने दो चोर, कमरौली ने गोवध अधिनियम के एक अपराधी की हिस्ट्रीशीट तैयार की है। बाजारशुकुल पुलिस ने एक बाइक चोर तो भाले सुल्तान पुलिस ने दो लुटेरों की हिस्ट्रीशीट तैयार की है। सभी अपराधियों का ब्योरा गूगल शीट पर तैयार करते हुए निगरानी की जा रही है। पुलिस विभाग के आंकड़ों के अनुसार जनवरी से दिसंबर 2024 में 31 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई थी।

गैंगस्टर एक्ट में हुई कार्रवाई
पुलिस विभाग ने गिरोह बनाकर अपराध करने वाले अपराधियों के खिलाफ भी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। एक जनवरी को कमरौली पुलिस ने चोरी करने वाले दो अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की। दो जनवरी को जगदीशपुर पुलिस ने भी जनसेवा केंद्र संचालक से लूट करने वाले तीन आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की। अमेठी पुलिस ने लूट के छह आरोपियों पर तो बाजारशुकुल पुलिस ने हत्या के आठ आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। वर्ष 2024 में सात गैंगस्टर एक्ट केस दर्ज कर 39 अपराधियों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


20 पर गुंडा एक्ट में हुई कार्रवाई
एक जनवरी से अब तक जायस पुलिस ने पांच, मुंशीगंज, संग्रामपुर, गौरीगंज, बाजारशुकुल व भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस ने दो-दो पर गुंडा एक्ट में कार्रवाई की है। मोहनगंज, कमरौली, मुसाफिरखाना, रामगंज व जामों में भी एक-एक पर गुंडा एक्ट में कार्रवाई हो चुकी है। जबकि 2024 में 64 पर गुंडा एक्ट में कार्रवाई की गई थी।

जिले को अपराध मुक्त रखने के लिए लगातार होगी कार्रवाई
एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि जिले को अपराध मुक्त बनाना प्राथमिकता में है। किसी भी क्षेत्र में अपराध करने वाले सक्रिय अपराधियों को चिह्नित कर कार्रवाई करने के साथ नजर रखने के निर्देश थाना प्रभारियों को दिए गए हैं। कार्रवाई में शिथिलता बरतने पर प्रभारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें