फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सीसीटीवी की निगरानी में होगी पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा

Thu, 12 Mar 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में 14 व 15 मार्च को आयोजित होने वाली पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान सुरक्षा निगरानी के चाकचौबंद इंतजाम रहेंगे। सभी केंद्रों पर यह परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। इस दौरान परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट की अगुवाई में हर परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स भी मौजूद रहेगी। बुधवार को जिलाधिकारी संजय चौहान और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक आयोजित कर परीक्षा तैयारियों को परखा।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और पुलिस केंद्र प्रभारी सहित अन्य अधिकारियों को शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया गया। कहा गया कि सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए मूलभूत सुविधाएं, सीसीटीवी कैमरे और उन्हें अनुक्रमांकवार बैठाने की व्यवस्था भी समय रहते सुनिश्चित करा ली जाए। परीक्षा की शुचिता कायम रखने के लिए पुलिस, फ्लाइंग स्क्वॉड और सीसीटीवी निगरानी पर विशेष तौर से ध्यान रखा जाए। परीक्षा केंद्र के प्रवेश गेट पर ही परीक्षार्थियों की सघन तलाशी लेकर प्रतिबंधित वस्तुओं की रोकथाम की जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सभी सीओ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें