फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पुलिस ने सुहेलदेव आर्मी के कार्यकर्ताओं को थाना घेरने से रोका

Wed, 06 Sep 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल(अमेठी)। महोना गांव में विवाद के बाद जान बचाकर बाइक से भाग रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत प्रकरण में कार्रवाई न होने से परिजनों व सुहेलदेव आर्मी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ गया है। मंगलवार को संगठन के बैनर तले पदाधिकारी व परिजन समेत ग्रामीण डिढिया गांव स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस वे टोल प्लाजा के पास इन्हौना रुदौली मार्ग पर अंडरपास पर एकत्र हो गए। वहां थाना घेराव की सूचना पर पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। समझाने-बुझाने के बाद थाना घेराव किए बिना लोग लौट गए। काजीपुर गांव निवासी विनय कुमार (19), संदीप (20), अखिलेश (20) शिवचंद (20) एक बाइक से 21 अगस्त की देरशाम महोना पश्चिम बाजार गए थे। बाजार में कुछ लोगों से विवाद होने पर सभी बाइक से भागने लगे। रास्ते में जैनगंज के पास गांव के अमनदीप को देख उसे भी बाइक पर बैठा लिया। फुंदनपुर के पास बेकाबू बाइक ट्री-गार्ड से टकरा गई। दुर्घटना में विनय की मौके पर मौत हो गई। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने घायल अखिलेश के पिता चेतराम की तहरीर पर पुलिस ने इस्लाम, मुख्तार, फैजल के दो पुत्र, समीर नाई, छोटू व इरफान के खिलाफ केस दर्ज कर किया।
विज्ञापन

अब तक नामजद आरोपियों की न तो गिरफ्तारी हुई और न ही कोई कार्रवाई हुई। परिजनों व ग्रामीणों के साथ मंगलवार को सुहेलदेव आर्मी संगठन ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश पासी थानाक्षेत्र के डिढिया गांव स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस वे टोल प्लाजा के पास इन्हौना रुदौली मार्ग पर अंडरपास के नीचे एकत्र हो गए। वहां थाना घेराव कर प्रदर्शन करने की सूचना सार्वजनिक हुई तो पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया।
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए प्रदर्शन कर जांच की मांग पर अड़ गए। सूचना के बाद बाजारशुुकुल समेत कमरौली ,जगदीशपुर ,मुसाफिरखाना थाने की पुलिस व पीएसी के जवान मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोग पुलिस अफसरों के समझाने पर मान गए। परिजन एसपी डॉ.इलानारन जी मिले थे। एसपी ने पूरे प्रकरण की जांच कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई व जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

एसओ अनवीश कुमार ने कहा कि एसपी की ओर से परिजनों को दिए गए भरोसे का कायम रखते हुए प्रकरण में पूरी जांच कर नियमानुसार जल्द कार्रवाई की जाएगी।बताया कि समझाने के बाद सभी लोग शांत हो कर वापस चले गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें