अमेठी। भूमि विवाद निस्तारण के लिए सभी थानों में आयोजित होगा थाना समाधान दिवस। राजस्व व पुलिस के अफसर शिकायतों की सुनवाई करते हुए मौके पर निस्तारण कराने की कोशिश करेगें। जमीन से जुड़े विवादों को निपटाने के लिए संयुक्त टीम मौके पर रवाना की जाएगी। एसपी डॉ. इलामारन जी ने बताया कि भूमि विवाद व समस्याओं से ग्रसित लोग दिवस में पहुंच कर अपनी समस्या का निस्तारण करा सकते है। (संवाद)