अवैध खनन पर लगीं दो जेसीबी और दो ट्रैक्टर ट्राली सीज
- फोटो : संवाद
उत्तर प्रदेश के अमेठी में शुक्रवार को पुलिस ने अवैध खनन के पर छापेमारी की। पुलिस को देखकर माफिया मौके से फरार हो गए। पुलिस को मौके पर खनन में लगीं दो जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली मिलीं। इन्हें पुलिस ने सीज कर दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ये पूरा मामला
मामला मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के मठा भुसुंडा गांव का है। यहां सुबह मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर उप निरीक्षक सौरभ सिंह यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख खनन माफिया गाड़ियां छोड़कर फरार हो गए।