फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 12 केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा

Sat, 06 Jun 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। आरक्षी नागरिक पुलिस पद की सीधी भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा जिले के 12 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। आठ, नौ और 10 जून को होने वाली परीक्षा में 28,512 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन



डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा को लेकर केंद्र प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पाली में करीब 4,752 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।


तीन दिनों में 28,512 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बताया कि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। अभ्यर्थियों को तलाशी के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

एसपी सरवणन टी ने बताया कि परीक्षा को लेकर पुलिस की सर्विलांस टीमें सक्रिय हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसटीएफ और खुफिया विभाग की टीमें भी लगातार निगरानी करेंगी। यातायात, परिवहन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें