फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा कल से : केंद्रों के पास बंद रहेंगी फोटोस्टेट की दुकानें

Fri, 16 Feb 2024 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के आठ केंद्रों पर 17 व 18 फरवरी को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। जिले को चार जोन में बांटने के साथ दो सचल दल का गठन किया गया है। केंद्र के पास परीक्षा अवधि में फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। साथ ही कोचिंग सेंटर भी बंद रहेंगे।आठ केंद्रों पर 17 व 18 फरवरी काे उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में 15,168 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सभी केंद्रों पर दो-दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। डीआईओएस रीता सिंह व बीएसए संजय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में सचल दल का गठन किया गया है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा होगी। केंद्र प्रभारियों की नियुक्ति के साथ कक्ष निरीक्षकों की तैनाती के लिए प्रक्रिया अपनाई जा रही है। जिले को चार जोन व 13 सेक्टर में विभाजित कर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए जा रहे हैं। सभी एसडीएम, तहसीलदार व सीओ के अलावा थानाध्यक्ष भी परीक्षा केंद्रों का निगरानी करेंगे।
होंगी ये व्यवस्थाएं
एसपी डॉ इलामारन जी ने बताया कि परीक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के साथ केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट की दुकानों को बंद रखा जाएगा। केंद्र के आसपास के कोचिंग सेंटर भी बंद रहेंगे। परीक्षा केंद्रों के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्र भी प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें