फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: विवाद सुलझाने पहुंचे कांग्रेस नेता से पुलिस की नोकझोंक

Tue, 01 Jul 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जामों कस्बे में रविवार शाम किराया मांगने पर ई रिक्शा चालक की महिला ने पिटाई कर दी। चालक की तरफ से बीचबचाव करने पहुंचे कांग्रेसी नेता विनय दुबे भी विवाद में उलझ गए। पुलिसकर्मियों से उनकी नोकझोंक हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन



ई रिक्शा चालक श्यामवीर ने महिला को गौरीगंज से जामों पहुंचाया। आरोप है कि जब किराया मांगा तो महिला ने न केवल बहस की, बल्कि ईंट से श्यामवीर पर हमला किया और पिटाई कर दी। विवाद होते देख कांग्रेस मीडिया सेल के उपाध्यक्ष विनय दुबे मौके पर पहुंचे और बीचबचाव कर पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में उपनिरीक्षक और एक सिपाही मौके पर पहुंचे।



कांग्रेस नेता का आरोप है कि पुलिस ने उनसे ही बहस शुरू कर दी और जेल भेजने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। जांच में सामने आया कि रिक्शा चालक श्यामवीर ने महिला सुनीता सोनकर और उनके पति से बहस और झगड़ा किया था। श्यामवीर मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे दौड़ाकर पकड़ा गया। दोनों पक्षों का शांतिभंग के अंदेशे में चालान किया गया है। इंस्पेक्टर ने कहा कि वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। तथ्य सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें