फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रामनगर किले में पुलिस का पहरा, अनंत विक्रम ने उठाए सवाल

Fri, 13 Nov 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। रामनगर किले में पुलिस की तैनाती और परिवार के सदस्यों को रोके जाने के मामले में बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक रानी गरिमा सिंह के बेटे अनंत विक्रम सिंह ने वीडियो बयान जारी कर सवाल उठाए। हालांकि वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती। वीडियों में उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 30 साल पहले उनकी मां गरिमा सिंह को रोकने का प्रयास किया गया था। अब उनके बेटे अधिराज सिंह को भी रोकने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन


अनंत विक्रम के मुताबिक, उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह के जन्मदिन के सिलसिले में परिवार के सदस्य दो दिन पहले रामनगर किले पहुंचे थे। बृहस्पतिवार सुबह बाहर निकलने की तैयारी के दौरान किले में चार थानों की पुलिस और पुलिस लाइन का बल तैनात कर दिया गया।

उन्होंने वर्ष 1996 की घटना, सैयद मोदी हत्याकांड और परिवार के साथ कथित मारपीट का भी जिक्र किया। वहीं, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने हाउस अरेस्ट किए जाने के आरोपों को निराधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें