फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: धर्मस्थलों के बाहर तैनात रही पुलिस

Sat, 03 Feb 2024 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
भ्रमण के दौरान जायजा लेतीं डीएम
विज्ञापन
अमेठी सिटी। वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मामले को लेकर शुक्रवार को जिले के धर्मस्थालों के बाहर पुलिसबल तैनात रहा। वहीं, मिश्रित इलाकों में पुलिस ने पैदल गश्त किया। इस दौरान डीएम और एसपी ने जिले का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेने के साथ ड्रोन कैमरे व अन्य माध्यमों से सतर्कता बरतने में जुटे रहे।
विज्ञापन


दो दिन पहले कोर्ट ने वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद के तहखाने में पूजा की अनुमति दिए जाने को लेकर शुक्रवार को शासन के निर्देश पर पुलिस अलर्ट मोड में आ गई। शुक्रवार को एसपी डॉ इलामारन जी के निर्देश पर सभी थानों की पुलिस अपने-अपने इलाकों में पैदल गश्त करने के साथ संवेदनशील इलाकों में भी पुलिस और पीएसी को तैनात कर दिया।
विशेष धर्मस्थलों के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को बाहर तैनात किया था। डीएम निशा अनंत व एसपी जायस कस्बे पहुंचे और वहां पर पैदल गश्त करने के बाद लोगों से बात-चीत की। आपसी सौहार्द बनाए रखने एवं अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई। अफसरों ने थाना प्रभारियों के साथ पुलिस कर्मियों को सांप्रदायिक विवाद, उपद्रवी तत्वों के जमावड़े तथा धार्मिक नारेबाजी आदि की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्परतापूर्वक प्रभावी कार्रवाई करने के लिए ब्रीफ किया।
विज्ञापन

सभी थानों को एलर्ट किया
एसपी डॉ इलामारन जी ने कहा कि ज्ञानवापी मामला सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में संवेदनशीलता बनी हुई है। सभी थानों को एलर्ट किया गया है। थाना प्रभारी संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें