फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: युवक पर गोलियां चलाने के आरोपियों को नहीं पकड़ सकी पुलिस

Sat, 28 Dec 2024 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में घर के दरवाजे पर टहल रहे युवक पर 22 दिसंबर को ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित व उसके परिजनों में आक्रोश है। हालांकि पुलिस का दावा है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन




महमदपुर गांव निवासी अनीत सिंह पर 22 दिसंबर की शाम एसयूवी सवार हमलावरों ने घर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग कर घायल कर दिया था। अनीत का उपचार लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। दो दिन पहले घायल युवक ने वीडियो बयान जारी कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद सहित कुछ अज्ञात पर केस दर्ज किया था।


तत्कालीन एसपी ने एसओजी व सर्विलांस सहित पांच टीमों का गठन कर आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने को कहा था, लेकिन अब तक पुलिस टीमें नामजद आरोपी तक पहुंचने में कामयाब नहीं हो पाई हैं। नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी हो सकेगी। सीओ अतुल सिंह ने बताया कि पुलिस टीमें लगातार आरोपियों की तलाश कर रही हैं। उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें