फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: युवती को जलाने के आरोपियों को नहीं पकड़ सकी पुलिस

Mon, 05 Aug 2024 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र में युवती को खौलते तेल से जलाने के आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। शनिवार को पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को शुक्रवार शाम संदिग्ध दशा में जलने के बाद एक महिला उसके घर के पास छोड़ कर फरार हो गई थी। झुलसी युवती के भाई ने आरोप लगाया था कि महिला ने युवती के ऊपर खौलता तेल डाल कर जला दिया था। आरोपी सूरज की मां शुक्रवार को युवती को घर के पास छोड़ कर भाग निकली थी।
आरोपी सूरज, उसकी मां व एक अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज किया था, लेकिन अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। एसओ तनुज पाल ने बताया कि पीड़िता का सोमवार को न्यायालय में बयान कराया जाएगा। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें