गौरीगंज (अमेठी)। पीपरपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने शनिवार एसपी कार्यालय पहुंचकर एक डायल-112 के एक सिपाही की शिकायत की है।
एएसपी को दिए गए शिकायती पत्र में विवाहिता का कहना है कि एक पारिवारिक विवाद के मामले में उसने तीन माह पूर्व 112 नंबर पर फोन किया था। पीपरपुर थाना क्षेत्र के डायल-112 की पीआरवी उसके घर आई। उसमें एक सिपाही ने निस्तारण की जानकारी देने के लिए उसका मोबाइल नंबर लिया।
इसके बाद से वह अपने दो मोबाइल नंबरों से लगातार फोन करता रहता है। सिपाही फोन पर अश्लील बातें करते हुए शारीरिक संबंध बनाने के लिए मिलने का दबाव बनाता है।
नहीं मिलने की बात कहने पर पति व घर वालों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी देता है। एएसपी विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि जांच सीओ अमेठी को दी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सिपाही के खिलाफ कार्रवाई होगी।