फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर सक्रिय रहे बार्डर पर बनाए गए बैरियर

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। श्रीराम मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर जिले में एक दिन पूर्व से ही अलर्ट रहा। जिले के सभी बार्डर पर बने पुलिस बैरियर पर मंगलवार सुबह से शुरू सघन तलाशी अभियान बुधवार दोपहर बाद तक चलता रहा। एसपी भी मंगलवार देर रात तक भ्रमणशील रहकर बैरियरों का निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से अयोध्या का पड़ोसी जिला होने के चलते पुलिस अलर्ट पर रही। जिले के सभी बार्डर पर बने पुलिस बैरियर सोमवार से ही सक्रिय कर दिए गए थे। मंगलवार सुबह से बुधवार दोपहर बाद तक तो (विशेषकर अयोध्या बार्डर) सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
बैरियर पर सघन तलाशी लेने के बाद यात्रा का संपूर्ण विवरण जानने तथा आईडी देखने के बाद ही वाहन व उस पर सवार लोगों को आगे जाने दिया गया। सभी थानाध्यक्ष व सीओ अपने क्षेत्र के बैरियरों पर भ्रमणशील रहकर आने जाने वालों की तलाशी लेने के बाद उनका पहचान देखकर तथा आगे की यात्रा का कारण पूछने व उससे संतुष्ट होने के बाद ही गंतव्य की ओर जाने दिया।
विज्ञापन

एसपी दिनेश सिंह भी पूरे जिले में भ्रमणशील रहकर बैरियरों पर चल रहे तलाशी अभियान की हकीकत जांचते रहे। एसपी मंगलवार देर रात तक भ्रमणशील रहते हुए अफसरों को दिशा निर्देश देते रहे। अयोध्या बार्डर के कई बैरियरों पर एसपी ने स्वयं वाहनों पर सवार लोगों से पूछताछ करते हुए उनकी डिग्गी खुलवाकर देखा।
नहीं मिला कोई संदिग्ध : एसपी
एसपी ने बताया कि बार्डर के साथ ही जिले के भीतर व थानों के बार्डर पर भी सघन तलाशी व चेकिंग अभियान चलाया गया। कहा कि इस दौरान कहीं भी किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु व व्यक्ति नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें