शाहगढ़ (अमेठी)। आठ नवंबर से गायब युवक का कंकाल मिलने के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों को बयान दर्ज किया है। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके बाद मामले में जांच तेज होगी।
मुंशीगंज थाने के खाखरदेई गांव निवासी दयाशंकर मिश्र (38) आठ नवंबर को घर से लापता हो गए थे। दयाशंकर के भाईयों ने काफी खोज-बीन की लेकिन पता नहीं चला। बुधवार को गुलालपुर ड्रेन में दयाशंकर का कंकाल मिला है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए परिजनों व अन्य ग्रामीणों का बयान दर्ज करने के बाद मामले की गुत्थी सुलझाने की कोशिश तेज कर दी है। एसएचओ अखंड देव मिश्र ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।