फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जिले की सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी, निगरानी तेज

Wed, 08 May 2024 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिले के सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। मंगलवार की शाम को एसपी अनूप कुमार सिंह ने अमेठी-रायबरेली बॉर्डर पर स्थित दाऊद नगर बैरियर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने फुरसतगंज स्थित बैरियर पर विशेष चेकिंग अभियान के तहत तैनात पुलिस बल की उपस्थिति की जांच की। पुलिस बल के साथ कस्बा जायस में भीड़भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की। मुख्य मार्गों, चौराहों आदि पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं, वाहनों की चेकिंग व पूछताछ की गई। क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह ने कस्बा जगदीशपुर में, क्षेत्राधिकारी गौरीगंज मयंक द्विवेदी ने कस्बा मुंशीगंज में पैदल गश्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें