पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि करीब 12 दिन पहले लोनियन का पुरवा से एक भैंस और एक पड़वा चोरी करके 60 हजार रुपये में बेचा था। बरामद 32,200 रुपये उसी रकम के शेष बचे हैं। करीब एक माह पहले बासूपुर पंचायत भवन और तीन माह पहले अत्तानगर पंचायत भवन से सोलर पैनल चोरी करने की बात भी स्वीकार की।
किस पर कितने मुकदमे
- अख्तर हुसैन उर्फ राजू : 16 मुकदमे
- तेजबहादुर : 6 मुकदमे
- मोहम्मद रईस उर्फ बब्लू : 2 मुकदमे
- दद्दन प्रसाद वर्मा : कोई आपराधिक इतिहास नहीं
इन वारदातों का हुआ खुलासा
- लोनियन का पुरवा से मवेशी चोरी
- बासूपुर पंचायत भवन से सोलर पैनल चोरी
- अत्तानगर पंचायत भवन से सोलर पैनल चोरी
- रोहसी खुर्द में मवेशी चोरी की तैयारी
पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में मवेशी और सोलर पैनल चोरी की कई घटनाओं का खुलासा हुआ है। गिरोह के अन्य आपराधिक मामलों की भी जांच की जा रही है।