फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर पुलिस ने पकड़े कार सवार दो तस्कर, दो करोड़ की स्मैक बरामद; भेजे गए जेल

Sat, 11 Apr 2026 05:16 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर पुलिस ने कार सवार दो तस्करों को पकड़ा है। इनके पास से दो करोड़ की स्मैक बरामद हुई है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में स्मैक तस्कर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर शनिवार को मुसाफिरखाना कस्बा के नहर कट के पास पुलिस ने कार सवार दो युवकों को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से एक किलो 250 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। इसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये आंकी गई। पकड़े गए आरोपी झारखंड के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


एसपी सरवण ने बताया कि, हाईवे पर चेकिंग के दौरान एक कार को रोका गया। इस पर चालक ने रफ्तार बढ़ाकर निकलने की कोशिश की। संदेह होने पर पुलिस ने घेराबंदी की और नहर कट के पास वाहन रोक लिया।

इनके कब्जे से ये हुआ बरामद

पुलिस ने कार सवार अजीत गुप्ता (27) निवासी नावाडीह, थाना पथलगड़हा, जिला चतरा और सोनू कुमार साहू (30) निवासी सजवी जोरी, थाना वशिष्ठ नगर, जिला चतरा को हिरासत में लिया। तलाशी में स्मैक और दो मोबाइल, अलग-अलग बैंकों के 12 एटीएम कार्ड और 4750 रुपये बरामद हुए हैं। बरामद सामग्री मौके पर सील की गई।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी झारखंड से नशीला पदार्थ लाकर प्रदेश के कई जिलों में सप्लाई करते थे। बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली और अमेठी में नेटवर्क सक्रिय था। इस बार खेप रायबरेली पहुंचाई जानी थी। पकड़े जाने से बचने के लिए कम भीड़ वाले रास्तों का इस्तेमाल किया जाता था। बरामद कार इसी काम में प्रयुक्त होती थी।

आरोपियों को जेल भेज दिया गया

पुलिस को आशंका है कि गिरोह से जुड़े अन्य लोग भी सक्रिय हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है। मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड की जांच से आर्थिक लेन-देन के साक्ष्य मिलने की उम्मीद है। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके अदालत में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें