गौरीगंज। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सोमवार को पंचायती राज विभाग ग्राम प्रधानों व जनप्रतिनिधियों को प्रधानमंत्री का संबोधन लाइव सुनाया जाएगा। इस दौरान सभी को पौधरोपण की शपथ भी दिलाई जाएगी। प्रभागीय वनाधिकारी डीएन सिंह ने बताया कि वन विभाग कार्यालय के साथ वैटलैंड पर विशेष सफाई अभियान संचालित होगा। अभियान में कार्यालय, नर्सरी व वैटलैंड को प्लास्टिक कचरे से मुक्त बनाने की कोशिश पर चर्चा होगी। पौध रोपण व संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करते हुए धरा को हरा-भरा बनाया जाएगा।