अमेठी। शहर स्थित स्थानीय रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के तहत स्टॉल बनाया गया है। जिसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली लोकार्पण किया। स्थानीय प्रमुख उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से विशेष प्रयास किया जा रहे हैं। केंद्र सरकार की ओर से एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के माध्यम से रेलवे स्टेशनों पर स्टॉल खोलकर प्रमुख उत्पाद को बेचने की व्यवस्था की है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल के माध्यम से वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल का लोकार्पण किया।
अमेठी रेलवे स्टेशन पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि और भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने भौतिक रूप से फीता काटकर शिलापट्ट का लोकार्पण किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि रेल विभाग देश के विकास की लाइफ लाइन है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि रेलवे की व्यवस्थाएं दुरुस्त होने के साथ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करने की कवायद सरकार द्वारा की जा रही है।
इस मौके नोडल अधिकारी सीनियर डीईएन द्वितीय भाविक वामनिया, एसएस जेपी शुक्ल, सुधीर तिवारी, केके सिंह, आईओडब्ल्यू सौरभ सिंह, सीएमआई अवधेश, एसएन पाल, केएन शर्मा, एमपी तिवारी, काशी प्रांत अध्यक्ष काशी प्रसाद तिवारी, देवनारायण तिवारी, सुधांशु शुक्ल, विषुव मिश्र, घनश्याम चौरसिया, आशा वाजपेई आदि मौजूद रहे।