फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Wed, 14 Jan 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज के जेठौना मंडल में मंगलवार को आयोजित हिंदू सम्मेलन में विश्व कल्याण, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जोर दिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से चलाए जा रहे पंच प्रण अभियान की भी विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन



प्रवाचक सुभाषचंद्र त्रिपाठी महाराज ने कहा कि हिंदू धर्म की मूल भावना विश्व को जोड़ने की है। उन्होंने बताया कि मंदिरों में आरती के उपरांत उच्चारित किए जाने वाले जयकारों में वास्तव में धर्म की विजय, अधर्म का अंत, प्राणियों में सद्भाव और विश्व कल्याण की कामना निहित होती है। यही भाव हिंदू धर्म की पहचान है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक पवन ने पंच प्रण अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने लोगों को पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, पारिवारिक असंतुलन को दूर करने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प दिलाया।



उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि समाज की सांस्कृतिक पहचान उसकी साझा विरासत से गहराई से जुड़ी हुई है। कार्यक्रम का संचालन शशांक शुक्ल ने किया। सम्मेलन का समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ। इस आयोजन में दिव्यांश, ललित सिंह, अजय सिंह गौर, अभिषेक चंद्र कौशिक, जंग बहादुर सिंह, जितेंद्र मिश्र, राजेश पांडेय, दीपू शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें