फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पौधरोपण कर दिलाया सुरक्षा का संकल्प

Fri, 06 Jun 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
बीआरसी शाहगढ़ परिसर में पौधरोपण करते ​शिक्षक व बच्चे। स्रोत- स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधरोपण अभियान शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक चला। सरकारी और निजी संस्थाओं की ओर से बड़े पैमाने पर पौधरोपण कर उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प दिलाया गया। वक्ताओं ने बढ़ते प्रदूषण से पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए पौधरोपण को ही सुरक्षित विकल्प बताया।
विज्ञापन




जिला मुख्यालय गौरीगंज में बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी व बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने पौधरोपण किया। डीआईओएस कार्यालय परिसर में पौधरोपण से पहले उन्होंने काव्य पाठ किया। इस मौके पर रणंजय इंटर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आलोक शुक्ल सहित कई लोग मौजूद रहे। शाहगढ़ बीआरसी कार्यालय पर एआरपी रमाशंकर यादव ने बच्चों के साथ नीम का पौधा लगाया। अनुदेशक राजेश कुमार ने प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की अपील की।



कौहार पंचायत भवन परिसर में प्रधान प्रतिनिधि राजा सिंह, संस्था के सीएसआर अधिकारी विजय राय जी ने नीबू, अमरूद, कटहल, आंवला के पौधे लगाए। इस अवसर पर आशुतोष, विजय राय, वसीम अकरम, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे। राजाफत्तेपुर के खानापुर चपरा स्थित एक स्कूल के स्काउट्स ने आम, अमरूद, जामुन इत्यादि के पौधे वितरित किए। भादर में त्रिसुंडी स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के जवानों, कर्मियों व अधिकारियों ने केंद्र परिसर व आस-पास 500 पौधे रोपित किए। पूर्व डीआईजी राजेंद्र प्रसाद पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन




सिंहपुर में सेमरौता में ग्राम प्रधान देवी शरण बाजपेई ने बरगद,पीपल और नीम के पौधे लगाए। एक निजी विद्यालय में स्काउट गाइड के सदस्यों ने नायब तहसीलदार अमीषा यादव को पौध देकर पौधरोपण का संकल्प लिया। इसके अतिरिक्त बसंतपुर, अकबरपुर फर्शी, ठोकरपुर, राजापुर हलीम व सतगवां के साथ सिंहपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत खेखरूवा व रामपुर पंवारा में ग्राम प्रधानों ने पौधरोपण कराया।



जगदीशपुर स्थित उर्वरक इकाई परिसर में 1100 पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर राजेन्द्र सांखे, मनोज झा, राजेश सिंह, पंकज पांडेय आदि मौजूद रहे। तिलोई के राजापुर हलीम में कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना, एसडीएम अमित सिंह व सीओ अजय कुमार सिंह ने पीपल, बरगद और नीम के पौधे लगाए गए। मुसाफिरखाना में सिविल कोर्ट परिसर में सिविल जज अवर खण्ड दीपांशी चौधरी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह व महासचिव अंजनी कुमार मिश्रा, अधिवक्ता केके शुक्ला, राजेश सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। फुरसतगंज सीएचसी में अधीक्षक डाॅ. अभिषेक शुक्ला ने लोगों को पेड़ों के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें