फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भारोत्तोलन में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Wed, 28 Aug 2024 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल सप्ताह का आयोजन डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में हो रहा है। मंगलवार को पहले दिन भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न भार वर्ग में उत्तम जायसवाल, वैभव सिंह, स्माइल रजा, अजहान, राम आशीष अव्वल रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के 81 किग्रा भार वर्ग में उत्तम जायसवाल को प्रथम, सिद्धार्थ को द्वितीय व चंदन यादव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 73 किग्रा भार वर्ग में वैभव सिंह को प्रथम, जुनैद को द्वितीय, विष्णु यादव को तृतीय, 67 किग्रा भार वर्ग में स्माइल रजा खॉ को प्रथम, आदित्य मिश्रा को द्वितीय, हर्ष वर्धन मिश्रा को तृतीय स्थान, 61 किग्रा भार वर्ग में अजहान को प्रथम, शाकिब को द्वितीय, मो. आशिक को तृतीय स्थान, वहीं, 55 किग्रा भार वर्ग में राम आशीष को प्रथम, प्रज्ञांश को द्वितीय, उत्सव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित करके प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रधान अमेठी विवेक मिश्र, उपक्रीड़ाधिकारी शैलेश सिंह, शमीम अहमद, मो मुशर्रफ खां, डॉ. विकेश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें