फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया मान

Fri, 29 Aug 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 अमेठी स्टेडियम परिसर में ट्राफी के साथ मौजूद हैंडबॉल व कबड्डी के नेशनल ​खिलाड़ी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में खेल को नई दिशा देने का प्रयास लगातार जारी है। यहां के युवा अपनी मेहनत और प्रतिभा से राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बना रहे हैं। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम छात्रावास के खिलाड़ी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम देशभर में रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन



स्टेडियम परिसर में कबड्डी और हैंडबॉल छात्रावास संचालित है। वर्ष 2021 से अब तक यहां के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर अपनी धाक जमाई। कबड्डी में विक्रांत सरोज ने 31वीं सब जूनियर चैंपियनशिप में भाग लिया। उपेंद्र सिंह और मोहम्मद मुस्लिम ने सब जूनियर चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन किया। उपेंद्र सिंह और रोहित विश्वकर्मा ने 67वीं नेशनल स्कूल गेम्स अंडर-19 चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया।


अंश मलिक ने 73वीं सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप, गोविंद बघेल ने 50वीं जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप, रोहित विश्वकर्माऔर आकाश कुमार ने 67वीं अंडर-19 नेशनल स्कूल गेम्स तथा कुलदीप कुमार और मोहम्मद नवरेज ने 34वीं सब जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में जिले की पहचान बनाई।
विज्ञापन



हैंडबॉल में भी छात्रावास के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। रजनीश यादव ने 37वीं सब जूनियर चैंपियनशिप और मोहम्मद कामरान ने 46वीं जूनियर अंडर-19 नेशनल प्रतियोगिता में दम दिखाया। अमर आनंद, रणधीर, शिवम सरोज और विकास राजभर ने 38वीं सब जूनियर चैंपियनशिप में भाग लिया। रजनीश यादव और आकाश यादव ने 67वीं अंडर-19 नेशनल स्कूल गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
अभिषेक सोनकर और आदित्य ने अंडर-17 स्कूल गेम्स में, मोहम्मद कामरान ने 53वीं सीनियर पुरुष चैंपियनशिप में, आकाश ने 68वीं अंडर-17 और शिवांश सिंह ने 47वीं जूनियर चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा दिखाई। दीपांकर और मनीष कुमार ने 68वीं अंडर-19 स्कूल गेम्स में तथा पुष्पेंद्र प्रताप सिंह और विकास राजभर ने 39वीं सब जूनियर चैंपियनशिप में जिले का मान बढ़ाया।



हैंडबॉल में रजनीश यादव और मोहम्मद कामरान ने कांस्य, अमर आनंद, रणधीर और शिवांश ने रजत, जबकि पुष्पेंद्र प्रताप और विकास ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। उपक्रीड़ाधिकारी मोहम्मद शमीम ने बताया कि छात्रावास से अब तक 16 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें