फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पौधे लगाओ, पृथ्वी को हरा-भरा बनाओ

Wed, 11 Jun 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
पौधरोपण विषय पर नाटक प्रस्तुत करते स्कूल के बच्चे। साथ में ​शिक्षकणगण। स्रोत- स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
शाहगढ़ (अमेठी)। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय पश्चिम दुआरा के बच्चों ने 17 दिन के समर कैंप में योग, खेल के साथ ही रचनात्मक गतिविधियां सीखी। मंगलवार को बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण पर लघु नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें पौधरोपण एवं उसकी नियमित देखभाल करने का संदेश था। कहा गया कि पौधे लगाकर पृथ्वी को हरा-भरा बनाओ।
विज्ञापन






प्रधानाध्यापक राम कुमार सिंह ने समर कैंप में नियमित आने वाले बच्चों को विद्यालय की तरफ से टिफिन, पानी की बोतल एवं पेन कॉपी दिया। दीपिका पाल, अविका सिंह, राधा कुमारी चौहान को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विद्यालय के बच्चों ने समर कैंप के दौरान किए गए रचनात्मक कार्यों की प्रदर्शनी लगाई, जिसे अभिभावकों ने बहुत सराहा। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को शरबत, जलेबी, बिस्किट वितरित किया गया। इस मौके पर एआरपी राकेश विक्रम कश्यप, प्रशिक्षक उमेश कुमार त्रिपाठी, कुंवर बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें