फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अधिक से अधिक पौधे लगाएं, हरियाली बढ़ाएं

Wed, 08 Jul 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 गौरीगंज स्थित पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण करते डीएम, एपी व सीडीओ संग अन्य। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज के पलिया स्थित नवनिर्मित पुलिस लाइन परिसर में मंगलवार को वन महोत्सव का समापन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता का संदेश देते हुए अधिकारियों ने पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन



डीएम संजय चौहान, एसपी सरवणन टी, सीडीओ पूजा साहू, सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह, डीएफओ रणवीर मिश्र समेत अन्य अधिकारियों ने पौधरोपण किया। साथ ही स्कूली बच्चों को फलदार पौधे वितरित कर उनकी देखभाल के लिए प्रेरित किया गया। डीएम संजय चौहान ने कहा कि जिले को इस वर्ष 53 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। इसे सभी विभागों और आमजन की सहभागिता से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पौधरोपण तभी सफल होगा, जब लगाए गए प्रत्येक पौधे का संरक्षण सुनिश्चित किया जाए और उसकी नियमित देखभाल हो।


कार्यक्रम में अधिकारियों ने बच्चों से घर, विद्यालय और आसपास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की। वन विभाग के अधिकारियों ने भी लोगों से हरियाली बढ़ाने के अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्कूली बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें