फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं

Sat, 04 Jul 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
तिलोई के जमुरवा में बच्चों को वितरित किए गए आम के पौधे।-संवाद
विज्ञापन
तिलोई। वन महोत्सव सप्ताह के तहत जमुरवा स्थित अमृत सरोवर और श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में शुक्रवार को पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और वन विभाग के अधिकारियों ने पौधे लगाकर लोगों से अधिक से अधिक पौधे रोपने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों और ग्रामीणों को पौधे वितरित कर हरियाली बढ़ाने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन



पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुन्ना सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए जनभागीदारी जरूरी है। बड़े स्तर पर पौधरोपण के साथ लोगों को पौधों के महत्व की जानकारी देना और उन्हें पौधे भेंट करना सार्थक पहल है। उन्होंने सभी से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की।


वन क्षेत्राधिकारी अभय कुमार मल्य ने कहा कि पौधरोपण तभी सफल माना जाएगा, जब पौधों को सुरक्षित रखकर उनका संरक्षण किया जाए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया। इस मौके पर सचिन गौतम, फांसु सिंह, रोहित सोनी, सौरभ, मुकेश यादव, विजय सिंह, रामेश्वर यादव, महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें