फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पाइपलाइन टूटी, 24 पुरवों की जलापूर्ति 10 दिन से ठप

Thu, 26 Nov 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़। जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक पानी पहुंचाने का दावा शाहगढ़ और दुलापुर कला ग्रामसभा में हकीकत से दूर है। ब्लॉक कार्यालय के पास दो जगह पाइपलाइन टूटने से पिछले 10 दिनों से जलापूर्ति ठप है।
विज्ञापन


इससे ब्लॉक मुख्यालय समेत 24 से अधिक पुरवों के करीब दो हजार कनेक्शनधारकों और 10 हजार की आबादी के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है। नलों से पानी नहीं आने के कारण ग्रामीण दूर-दराज से पानी लाकर जरूरतें पूरी कर रहे हैं। शिकायतों के बावजूद पाइपलाइन की मरम्मत नहीं कराई गई है। पानी की व्यवस्था के लिए लोगों को दूसरे स्थानों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

बृजलाल ने बताया कि पानी नहीं मिलने से घरों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। राम सजीवन ने कहा कि कई बार शिकायत करने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हुई।
विज्ञापन

दीपक ने बताया कि पानी का संकट होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। इससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि 10 दिन से पाइपलाइन टूटी होने के बावजूद मरम्मत नहीं कराई जा रही है। पानी की व्यवस्था के लिए लोगों को दूसरे स्थानों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

इससे परिवारों को परेशानी हो रही है। लंबे समय से आपूर्ति बंद रहने के कारण लोगों में नाराजगी है। अधिशासी अभियंता अनिल कुमार राव ने बताया कि जल्द पाइपलाइन दुरुस्त कराकर जलापूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें