फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक की मौत... चार लोग गंभीर रूप से घायल

Sat, 14 Dec 2024 09:30 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन पलट गया। एक की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में शनिवार को सुबह-सुबह हादसा हो गया। यहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपीडा टीम ने सभी घायलों को  सीएचसी, बाजार शुकुल भेजा। यहां उनका इलाज चल रहा है।   

विज्ञापन


हादसा बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर किमी 57.3 पर पासिन पुरवा गांव मजरे हुसेनपुर के पास हुआ। पिकअप पटना से जयपुर (राजस्थान) जा रही थी। जयपुर के चंदवाजी निवासी पिकअप चालक  दमोतीलाल शर्मा गांव के ही शंकरलाल, भंवरलाल, लोकेश और मालीराम (45) के साथ पटना से वापस घर लौट रहे थे। 

पासिन पुरवा गांव के पास हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायलों को अस्पताल भेजा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की जानकारी परिजनों को दी है। 

एक ही गांव के रहने वाले हैं सभी

थाना प्रभारी दयाशंकर मिश्र ने बताया कि परिजनों के आने के बाद मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पांचों लोग एक ही गांव के रहने वाले हैं। घायल चालक के मुताबिक रोड पर पटृटी पेंट करने का काम करते हैं। मजदूरी करके घर वापस जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें