फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पिकअप ने ई रिक्शा को मारी टक्कर, तीन घायल

Sat, 13 Jan 2024 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। क्षेत्र के चक बहेर के पास शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के कारण पिकअप ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। जिसमें ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। रिक्शा पर सवार तीन लोग घायल ही गए।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे कोतवाली क्षेत्र के पूरे पटई गांव निवासी राज कपूर अपने ई रिक्शा से कंजास स्थित एक विद्यालय की अध्यापिका अर्चना व छात्रा आस्था को स्कूल पहुंचाने जा रहे थे। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के चक बहेर गांव के पास हाइवे पर अज्ञात पिकअप ने ई रिक्शा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। चालक राज कपूर सहित अध्यापिका अर्चना गम्भीर रूप से घायल हो गई। छात्रा को भी मामूली चोट आई। राहगीरों की मदद से चालक को सीएचसी मुसाफिरखाना पंहुचाया गया। जबकि घायल अध्यापिका को एम्बुलेंस की सहायता से सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। मामूली रूप से घायल छात्रा को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। इधर, ई रिक्शा को टक्कर मारने वाली पिकअप मौके से भाग निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें