फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Wed, 13 Dec 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़ (अमेठी)। गौरीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग पर मंगलवार को पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में घायल बाइक सवार युवक को जिला अस्पताल सुल्तानपुर ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। मुंशीगंज थाना क्षेत्र के शुकुल का पुरवा मजरे मडेरिका निवासी भीम कुमार (25) मंगलवार को मुसाफिरखाना कस्बे से बाइक लेकर घर आ रहा था। रास्ते में गौरीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग पर कोतवाली मुसाफिरखाना क्षेत्र के बगिया बहोरखा के पास सामने से आ रही पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक चालक भीम घायल हो गया। लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद भीम की हालात नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। परिजन भीम को लेकर जिला अस्पताल सुल्तानपुर ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। भीम के मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। सुल्तानपुर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराने में जुटी है।
मुसाफिरखाना एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट लगाए था या नहीं, अभी इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। परिजनों से जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें