फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रेलर की चपेट में आने से पिकअप चालक की मौत

Sat, 04 Jul 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
भादर। पीपरपुर के खानापुर निवासी पिकअप चालक अमरनाथ मिश्र उर्फ पप्पू (55) की बृहस्पतिवार रात अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा सुल्तानपुर कोतवाली देहात क्षेत्र के महेशुआपुर गांव के पास हुआ। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन



स्वामीनाथ मिश्र ने बताया कि उनका बेटा रामगंज के एक व्यापारी की पिकअप चलाता था। बृहस्पतिवार रात वह सुल्तानपुर से सामान लेकर रामगंज लौट रहा था। महेशुआपुर गांव के पास उसकी पिकअप ट्रेलर की चपेट में आ गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर उसे जिला अस्पताल सुल्तानपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर मौके से चला गया। मामले की सूचना संबंधित पुलिस को दी गई।


इंस्पेक्टर अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि हादसा सुल्तानपुर कोतवाली देहात क्षेत्र में हुआ है। इसलिए आगे की विधिक कार्रवाई वहीं की पुलिस कर रही है।


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
अमरनाथ मिश्र की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी पार्वती मिश्रा, बेटे महेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार और सुरेंद्र कुमार का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता स्वामीनाथ मिश्र भी बेटे के निधन से गमगीन हो गए। घर पर अंतिम दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। परिवार के लोगों ने बताया कि अमरनाथ की कमाई से ही घर का खर्च चलता था। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें