फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर खड़े ट्रक लील रहे जिंदगियां: पीछे से घुसी पिकअप, दो की मौके पर ही मौत... चालक-क्लीनर की हालत नाजुक

Sun, 08 Dec 2024 10:04 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

हाईवे पर खड़े ट्रक में पिकअप पीछे से चकरा गई। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक-क्लीनर की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
पिकअप हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से घुसी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में रविवार को भीषण हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार पिकअप हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन

 
हादसा मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कपूरचंदपुर गांव के पास हुआ। यहां सुबह हाईवे पर खड़े खराब ट्रक में तेज रफ्तार पिकअप पीछे से घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप पर बैठे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, ड्राइवर और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ विवेक सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पिकअप से ड्राइवर और क्लीनर को निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया। वहां गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

जिला अस्पताल रेफर किया गया

मृतकों की पहचान असगर अली पुत्र अमीरुद्दीन (40) निवासी मजरुआ, थाना हरगांव, सीतापुर और साजिद पुत्र अज्ञात के रूप में हुई है। जबकि, घायल राजी अहमद पुत्र अमीर, निवासी लहरपुर, सीतापुर और आफताब पुत्र इश्तियाक, लहरपुर, सीतापुर हैं। एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें