जगदीशपुर(अमेठी)। महिला उत्थान की दिशा में बेहतर काम करने पर जगदीशपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पिछूती की महिला प्रधान एकता मिश्रा को गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आमंत्रित किया है। ग्राम प्रधान ने राजभवन से निमंत्रण मिलने के बाद प्रसन्नता व्यक्त करते हुए घर आई नन्ही परी टीम का आभार व्यक्त किया। संवाद