फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दो दिनों से फिजियोथेरेपी ठप , मरीज परेशान

Sun, 29 Dec 2024 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल में विद्युत केबल जलने से फिजियोथेरेपी विभाग में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है। ऐसे में मरीजों की फिजियोथेरेपी दो दिनों से बाधित है, जिससे अस्पताल आने वाले मरीजों को मायूस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन




जिला अस्पताल में संचालित फिजियोथेरेपी विभाग और ब्लड सेंटर में विद्युत केबल आदि की मरम्मत हो रही है। बीते दिनों अस्पताल में लगी आपातकालीन केबल जल गई थी, जिससे दोनों जगह आपूर्ति ठप हो गई। ब्लड सेंटर की विद्युत आपूर्ति बाहर से केबल डालकर तत्काल संचालित करा दी गई, जिससे संग्रह किया हुआ रक्त पूरी तरह सुरक्षित रह सके, मगर फिजियोथेरेपी विभाग की आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई।


शुक्रवार और शनिवार को कर्मचारी केबल डालने और मरम्मत में जुटे रहे। फिजियोथेरेपी विभाग में करीब 40 से अधिक मरीजों की प्रतिदिन की ओपीडी होती है। सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि आपातकालीन केबल जलने से दिक्कत आई है। दूसरी केबल डाली जा रही है। जल्द ही मरम्मत पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें