फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तेज धूप व गर्मी से दिनभर परेशान रहे लोग

Mon, 14 Jul 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। दो दिन पहले हुई हल्की बारिश से जहां खेतों में नमी आई, वहीं इसके बाद निकली तेज धूप ने वातावरण को बेहद उमस भरा बना दिया है। रविवार को पूरे दिन चिपचिपी गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन



कस्बों और गांवों में दोपहर में लोग घरों में ही सिमटे रहे। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और बाजारों में भी हलचल कम दिखी। गर्मी व उमस के बीच लोग सिर ढककर, गमछा लपेटकर या छाता लेकर ही बाहर निकले। गृहणियों ने बताया कि घर के भीतर भी पसीना लगातार बहता रहा, जिससे कामकाज करना कठिन हो गया। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से तकलीफ झेलनी पड़ी। हालांकि खेतों के लिए यह मौसम कुछ राहतभरा साबित हो रहा है।


शुक्रवार रात बारिश के बाद खेतों में नमी बनी है, जिससे कई किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है। किसान रामकुमार और भोलानाथ ने बताया कि शुरुआती भराई तो नमी के सहारे हो रही है, लेकिन यदि जल्दी दोबारा बारिश न हुई तो निजी पंपिंग सेट का सहारा लेना पड़ेगा। किसानों ने यह भी कहा कि अगर मौसम इसी तरह बना रहा और अगले कुछ दिन में फुहारें पड़ीं तो रोपाई की गति और तेज हो सकती है। वहीं दूसरी ओर लगातार बदलते मौसम से लोग बीमारियों को लेकर भी सतर्क हो गए हैं।
विज्ञापन





हल्की वर्षा की संभावना
मौसम विशेषज्ञ डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 83 प्रतिशत तक पहुंची। अगले 24 घंटे में हल्की वर्षा की संभावना है, जिससे खेतों में नमी बनी रह सकती है और धान की रोपाई को और बल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें