फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जोश व उल्लास से लोगाें ने किया नववर्ष का स्वागत

Tue, 02 Jan 2024 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
कंप्यूटर संस्थान में नए साल का जश्न मनाने के बाद मौजूद प्रशिक्षु।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। नए साल के स्वागत व जश्न मनाने के लिए सोमवार को लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। होटलों में जहां युवाओं ने नए साल का उल्लास मनाया, एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई दी। वहीं, मंदिरों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन करने पहुंचे।
विज्ञापन

नववर्ष के पहले दिन कड़ाके की सर्दी के बावजूद लोगों का जोश उफान पर रहा। लोगों ने केक काटकर नया साल मनाया। संदेश भेजने के साथ ही रिश्तेदारों और दोस्तों को फोन कर बधाई देने का सिलसिला दिनभर चलता रहा। राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों ने भी सोशल मीडिया संदेश भेजकर नव वर्ष की बधाई दी।
गौरीगंज के आईआईटीई कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में निदेशक शिव पूजन अग्रहरि, शत्रुघ्न, स्वर्णिम मिश्र, मोहित, प्रज्ञा त्रिपाठी, अभिषेक यादव, माेनू पुरी व अन्य ने केक काटकर नए साल का स्वागत किया। कार्यक्रम में मनीपा पटवा, साहिब, अमित, प्राची, कविता सहित अन्य मौजूद रहे। जगदीशपुर में भी केक काटकर नए साल की खुशियां मनाई गईं।
विज्ञापन



सुरक्षा के रहे इंतजाम
नववर्ष के पहले दिन शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए एसपी डॉ. इलामारन जी, एएसपी हरेंद्र कुमार, सीओ मयंक द्विवेदी समेत सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण करते रहे। गौरीगंज में अलग से इसके लिए टीम गठित की गई थी।


बुके खरीदने में युवा रहे आगे
अमेठी। नववर्ष का लोगों ने नई उम्मीदों के साथ स्वागत किया। सोमवार को बेकरी, गिफ्ट शाॅप, फूल व बुके की दुकानों पर भारी भीड़ दिखाई पड़ी। फूलों व गिफ्ट की दुकानों पर युवाओं की ज्यादा भीड़ रही। इसके अलावा लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने करीबियों और शुभचिंतकों को नए साल की बधाई दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें