फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गर्मी में बिजली कटौती से लोग बेहाल

Tue, 25 Jun 2024 03:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज में स्टेशन मोड़ के आगे अमेठी रोड किनारे खंभे पर चढ़कर तार बदलते श्रमिक। 
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। ओवरलोडिंग के चलते ट्रांसफार्मर जल रहे हैं, तो इसे बदलने की प्रक्रिया में ही एक से तीन दिन का समय लग जा रहा है। जिला मुख्यालय गौरीगंज में सोमवार को दो जगह ट्रांसफार्मर जल गए तो लोगों को भीषण गर्मी में पंखे, कूलर की हवा, ठंडे पानी के लिए परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

गौरीगंज के जीजीआईसी फीडर में रविवार की रात से ही फॉल्ट आ गया। इससे एक फेस की लाइट बाधित हो गई। इससे करीब एक हजार की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं सुबह जब मामले की जांच की गई तो ट्रांसफार्मर जल चुका था। जिसे बदलने की कवायद शुरू की गई। देर शाम तक ट्रांसफार्मर बदलने की कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी। वहीं जिला मुख्यालय के सैरया मानिकपुर में भी ट्रांसफार्मर सोमवार सुबह ही खराब हो गया। जिसे देर शाम तक बदला नहीं जा सका। बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। तहसील रोड फीडर में सुबह नौ बजे ही कटौती हो गई। गौरीगंज एसडीओ केसरी प्रसाद ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने की कार्रवाई की जा रही है। मुसाफिरखाना उपकेंद्र के दादरा फीडर में सोमवार तड़के चार बजे से ही लाइन बाधित हो गई। इससे करीब सात हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा।
एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि दादरा गांव में 11 हजार लाइन का तार टूट गया था, जिसे दोपहर दो बजे तक ठीक कर लाइन बहाल कर दी गई। जामो क्षेत्र में रविवार रात से ही बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। जेई प्रेमचंद कुशवाहा ने बताया कि गौरा में रात 12 बजे फॉल्ट हुआ था, जिसे सोमवार सुबह ठीक कर दिया गया।
विज्ञापन


बिना बिजली 40 घंटे तक परेशान रही 3000 की आबादी
बाजारशुकुल में ट्रांसफार्मर खराब होने से करीब तीन हजार की आबादी ठंडे पानी, कूलर, पंखे की हवा को तरस गई। यहां के आंबेडकर तिराहा, इन्हौना-रुदौली मार्ग के आसपास रहने वाले लोगों को 40 घंटों से बिजली नहीं मिल पाई। खास बात यह कि इस क्षेत्र के होटल संचालकों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा। होटल संचालकों के यहां फ्रीजर न चलने से उनकी मिठाइयां व दूध खराब हो गया। इससे हजारों का नुकसान हो गया। हालांकि बिजली विभाग का दावा है कि ट्रांसफार्मर लगवाया जा रहा है। जल्द ही बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

सैंठा चौराहे के पास बदले गए तार
सैंठा चौराहे के पास पुराने जर्जर तार हटाकर नई एबीसी केबल लगाई गई। इस दौरान पेड़ों की डाल व पत्तियों काटकर बिजली लाइन के ऊपर से साफ किया गया। सुबह से लेकर देर शाम तक श्रमिक मौके पर जुटे रहे। वहीं इस निर्माण कार्य से सैंठा रोड से चौक बाजार तक बिजली आपूर्ति भी बाधित होती रही। इससे लोगों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें