फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: शहर में दो घंटे जाम से जूझे लोग

Tue, 07 Oct 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 अमेठी कस्बे में जाम में फंसे वाहन। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी। शहर में राजर्षि तिराहा, अंबेडकर तिराहा, गांधी चौक, सुल्तानपुर रोड और बस स्टेशन के निकट सोमवार सुबह जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात बहाल करने पुलिस आई जरूर, लेकिन आड़े-तिरछे फंसे वाहनों को निकालने में काफी वक्त लग गया।
विज्ञापन



शहर में जाम लगने से सुबह आठ से 10 बजे तक आवागमन सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। रोडवेज बसें, निजी वाहन और स्कूली वैन जाम में फंसी रहीं। इससे मरीजों, स्कूली बच्चों और कार्यालय जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अर्पिता सिंह ने बताया कि वह सुबह नौ बजे लखनऊ जाने के लिए निकली थीं, लेकिन बस लंबे समय तक रुकी रही। उन्होंने कहा कि आवागमन बहाल करने की कोई व्यवस्था नजर नहीं आई।


रमेश यादव ने बताया कि गांधी चौक पर वाहनों की इतनी भीड़ थी कि आगे बढ़ना कठिन हो गया था। शिवकुमार पांडेय ने बताया कि उनके साथ एक बुजुर्ग महिला थीं, जो गर्मी और धूप की वजह से परेशान हो रहीं थीं। व्यापारियों ने भी समय रहते ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल उठाए। सीओ मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सड़क पर खड़े वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें