फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: लोगों ने सेवा करने का लिया संकल्प

Fri, 18 Sep 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
संग्रामपुर के कालिकन धाम मंदिर में हवन करते भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला व अन्य। स्रोत: पार्
विज्ञापन
अमेठी सिटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मरीजों को फल वितरण संग हवन-पूजन कर लोगों ने सेवा करने का संकल्प लिया। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का शुभारंभ राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने किया। उन्होंने चार रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन



राज्यमंत्री ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उन्हें फल वितरित करते हुए चिकित्सकों को बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी संजय चौहान और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल, मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कालिकन धाम में हवन-पूजन कर प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की।

जगदीशपुर के मंगरौरा गोशाला में गोमाता का विधि-विधान से पूजन-अर्चन हुआ। गोवंश को गुड़ और केले खिलाकर गोसेवा और गोसंरक्षण का संकल्प लिया गया। सिंहपुर सीएचसी में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने बेहतर सेवाएं देने का संकल्प लिया। बाजारशुकुल और मुंशीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भाजपा नेता गिरीश चंद्र ने मरीजों को फल बांटे।
विज्ञापन


जामों के हरगांव में दिव्यांगजनों के लिए जन जागरूकता व चिह्नांकन शिविर लगा। इसमें 40 दिव्यांगों को सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए चिह्नित किया गया। फुरसतगंज सीएचसी में मरीजों को फल और आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों को आवश्यक सामग्री दी गई। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय तिलोई में हवन, फल वितरण और रक्तदान कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें