फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: लोगों ने पौधे लगाकर संरक्षण का लिया संकल्प

Mon, 06 Jul 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
संग्रामपुर ​स्थित कालिकन धाम परिसर में पौधरोपण करते पुजारी श्री महाराज। स्रोत: स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
अमेठी। वन महोत्सव के तहत रविवार को कालिकन धाम परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कालिकन धाम के मुख्य पुजारी श्रीमहाराज, पर्यावरण प्रेमी वरुण सिंह, वन विभाग के अधिकारियों तथा ग्रामीणों ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन



कार्यक्रम के दौरान फलदार, छायादार और पर्यावरण के लिए उपयोगी पौधे लगाए गए। इस दौरान मौजूद लोगों से पौधरोपण के साथ उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की गई। कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उन्हें संरक्षित रखना समय की जरूरत है। लोगों को अपने आसपास हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।


प्रभागीय वनाधिकारी रणवीर मिश्र ने कहा कि वन महोत्सव केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें सुरक्षित रखकर वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करना भी सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे तो पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य काफी हद तक पूरा हो सकता है।
विज्ञापन



उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण कर हरित आवरण बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें