फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अमेठी के लोगों को जल्द मिलेगा उड़ान सेवा का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। अमेठी के लोग जल्द ही फुरसतगंज स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से दिल्ली समेत कई शहरों की उड़ान भर सकेंगे। उड़ान सेवा शुरू हो सके इसके लिए फुरसतगंज स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी के एयरपोर्ट पर टर्मिनल निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। टर्मिनल निर्माण पर 12.30 करोड़ रुपये का खर्च आ रहा है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 26 जुलाई 2019 को तत्कालीन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिख फुरसतगंज स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (इग्रुवा) के एयरपोर्ट पर टर्मिनल बनाने व पहले चरण में लखनऊ, वाराणसी व दिल्ली के लिए नियमित कामर्शियल उड़ान शुरू करने का अनुरोध किया था।
स्मृति के प्रयास से नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधीन काम करने वाले एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सितंबर 2022 में फुरसतगंज एयरपोर्ट पर टर्मिनल निर्माण को स्वीकृति देते हुए 12 करोड़ 30 लाख 73 हजार रुपये आवंटित किया था। निर्माण कार्यों के लिए रायबरेली की भार्गव संस्था को कार्यदायी संस्था नामित किया गया था।
विज्ञापन

फुरसतगंज एयरपोर्ट से उड़ान शुरू हो सके इसके लिए टर्मिनल बिल्डिंग, एयरपोर्ट सिस्टम, यात्रियों के बैठने के लिए हॉल, अग्निशमन, कार पार्किंग, हीटिग वेंटिलेशन एयर कंडीशनिग (एचवीएसी) सहित अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। स्मृति ईरानी के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने उम्मीद जताई कि अगले सितंबर तक कार्य पूरे हो जाएगा। दीपावली से उड़ान सेवाएं शुरू हो जाएंगी।
इग्रुवा का रनवे फिलहाल दो किलोमीटर लंबा है। इस पर अभी वीआईपी व वीवीआईपी के अलावा विभागीय व इमरजेंसी लैंडिंग की सुविधा है। यहां पर 737 बोइंग सेवा के विमान भी उतारे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें