फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गर्मी में बिजली कटौती से लोग बेहाल

Mon, 06 Jul 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। उमस भरी गर्मी के कारण जिले में बिजली कटौती और ट्रिपिंग से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिला मुख्यालय गौरीगंज सहित शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली रोस्टर पूरी तरह प्रभावित है। इससे लोगों को दिन और रात दोनों समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



घंटों बिजली गायब रहने से कूलर और पंखे बंद पड़े हैं। इसके चलते पेयजल संकट गहरा गया है और रात की नींद भी प्रभावित हो रही है। गौरीगंज में शनिवार देर शाम से कटौती शुरू हुई। यह रात 10 से 11 बजे, एक से दो बजे और चार से पांच बजे तक जारी रही। रविवार सुबह छह से आठ बजे तक भी बिजली आपूर्ति ठप रही।


पीथीपुर, संग्रामपुर, अमेठी, मुसाफिरखाना, बाजारशुकुल, शाहगढ़, जगदीशपुर, सेमरौता, सिंहपुर, जायस, फुरसतगंज और मोहनगंज उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में भी यही स्थिति बनी हुई है। गौरीगंज के कटरालालगंज निवासी रामप्रकाश मिश्रा ने बताया कि बार-बार बिजली जाने से परिवार के लोग सो नहीं पा रहे हैं। सुबह बिजली न रहने से पानी भरने में भी दिक्कत होती है। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार ने जानकारी दी कि बढ़ी हुई बिजली मांग और स्थानीय तकनीकी फॉल्ट के कारण कुछ स्थानों पर आपूर्ति प्रभावित हुई है। फॉल्ट दूर करने के लिए टीमें लगातार कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन



बच्चों और बुजुर्गों को हो रही अधिक परेशानी
सविता देवी ने कहा कि उमस के कारण घर के भीतर बैठना मुश्किल हो गया है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। अरविंद सिंह ने बताया कि लगातार ट्रिपिंग से इन्वर्टर भी जल्दी जवाब दे देता है। शकील अहमद के अनुसार, रातभर बिजली की आंखमिचौली से दिनभर थकान बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें