फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रोस्टर के बाद भी घंटों कटौती से लोग बेहाल

Sat, 19 Sep 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
पीठीपुर उपकेंद्र में मरम्मत करते ऊर्जा निगम के कर्मचारी। स्रोत- ऊर्जा निगम
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में बिजली आपूर्ति का रोस्टर लोगों को राहत नहीं दे पा रहा है। निर्धारित कटौती के बाद भी कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। शुक्रवार को दिनभर बार-बार ट्रिपिंग होती रही। इससे घरों के साथ ही बाजार, कार्यालय और छोटे कारोबार प्रभावित हुए। उमस और गर्मी के बीच बिजली की लगातार आवाजाही से लोगों की परेशानी बढ़ी रही।
विज्ञापन


गौरीगंज वितरण खंड के टिकरिया, थौरी, बहोरखा, पनियार, करपिया, बरनाटीकर, मऊ और मुसाफिरखाना उपकेंद्र क्षेत्रों में बृहस्पतिवार रात करीब पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। जामो उपकेंद्र में रात 8:13 बजे से 10:42 बजे तक बिजली गुल रही।

शुक्रवार सुबह भी कई बार ट्रिपिंग हुई। इससे लोगों के जरूरी काम प्रभावित हुए। तिलोई वितरण खंड में बुधवार रात करीब नौ घंटे आपूर्ति बाधित रही। जायस और तिलोई उपकेंद्र क्षेत्रों में भी कई बार बिजली आने-जाने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


सेमरौता कस्बे में तेज आंधी से 33 केवी की इनकमिंग लाइन का पोल टूटने से करीब सात घंटे आपूर्ति बाधित रही। ट्रिपिंग और फाल्ट को जोड़कर यहां नौ घंटे से अधिक समय तक बिजली व्यवस्था प्रभावित रही।

जगदीशपुर वितरण खंड के इन्हौना, वारिसगंज, दिक्खनवारा, शुकुल बाजार, सीतापुर, महोना और जगदीशपुर उपकेंद्र क्षेत्रों में छह से आठ घंटे तक कटौती हुई। शुक्रवार को दिन में भी आपूर्ति सामान्य नहीं रही और बार-बार बिजली आती-जाती रही। इससे दुकानों और कार्यालयों में ऑनलाइन काम, कंप्यूटर, मशीनों और भुगतान संबंधी काम प्रभावित हुए।

बहोरखा निवासी पवन पांडेय ने बताया कि रातभर बिजली न आने से इन्वर्टर की बैटरी भी जवाब दे गई। शाहगढ़ के बृजलाल ने बताया कि बिजली न होने से मोबाइल तक चार्ज नहीं हो सका। जामो निवासी राजू पांडेय व गौरीगंज निवासी रामाशंकर ने बताया कि रातभर उमस में बच्चों और महिलाओं को परेशानी हुई।

पीठीपुर बिजलीघर में शुक्रवार सुबह आठ से नौ बजे तक मरम्मत के कारण आपूर्ति बंद रही। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात कंट्रोल रूम स्तर से करीब चार घंटे की कटौती हुई थी। इसके अलावा आपातकालीन रोस्टरिंग को छोड़कर स्थानीय स्तर पर कटौती नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें