फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान

Sat, 28 Jun 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ऊर्जा निगम का रोस्टर के मुताबिक बिजली देने का दावा फेल है। भीषण उमस में बिजली आपूर्ति बेपटरी है। अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शहर हो या गांव, बिजली आपूर्ति बदहाल है।
विज्ञापन



ऊर्जा निगम की ओर से जिला मुख्यालय पर 24 घंटे, तहसील मुख्यालय पर 22 घंटे व ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का रोस्टर जारी किया गया है। आलम यह है कि गांव तो छोड़िए जिला मुख्यालय पर 18 घंटे आपूर्ति मिल पाना टेढ़ी खीर हो गया है। गांव में तो 10 से 12 घंटे भी आपूर्ति मिलना मुश्किल है। इसके अलावा लो वोल्टेज के कारण एसी आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं चल रहे हैं। आम उपभोक्ताओं तो परेशान हैं ही, किसानों को आपूर्ति नहीं मिलने से धान की रोपाई बाधित हो रही है।


तिलोई एक्सईएन राकेश रोशन ने बताया कि रोस्टर के अनुसार आपूर्ति कराई जा रही है। फाॅल्ट आने की सूचना पर आपूर्ति कुछ देर के लिए बंद होती है। उपभोक्ताओं को परेशानी न हो इसके लिए निर्बाध विद्युत आपूर्ति का निर्देश दिया गया है। उधर, राजाफत्तेपुर के सेमरौता स्थित विद्युत उपकेंद्र के उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुसार बिजली नहीं मिल पा रही है। सर्वेश त्रिपाठी, अरविंद जायसवाल, शिव प्रसाद तिवारी ने बताया कि बिजली के आने-जाने का समय निर्धारित नहीं है। करीब 11 से 12 घंटे ही विद्युत आपूर्ति मिल पाती है। बार-बार ट्रिपिंग व लो वोल्टेज के कारण लोगों को गर्मी में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें